Site icon Yashbharat.com

बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को पकड़ा, फरार पांच डकैतों की तलाश तेज

क्या हिंदी बेल्ट वालों के लिए साउथ में पोस्टिंग सजा, या फिर पेशेवर चुनौती? BJP ने कांग्रेस को घेरा

Image ref 88265527. Copyright Shutterstock No reproduction without permission. See www.shutterstock.com/license for more information.

बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को पकड़ा, फरार पांच डकैतों की तलाश तेज। खितौला (सिहोरा) स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में हुई डकैती का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मुख्य सरगना रईस लोधी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 1.83 लाख रुपये नकद, एक देसी कट्टा, चार कारतूस, दो बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हालांकि, बैंक से 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5.08 लाख रुपये नकद लूटने वाले पांच डकैत अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनके झारखंड लौटने की पुष्टि की है और गिरफ्तारी के लिए टीम वहां भेजी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • रईस लोधी (मुख्य सरगना), निवासी पाटन उड़ना
  • सोनू बर्मन, निवासी इन्द्राना
  • हेमराज सिंह, निवासी पाटन उड़ना
  • विकास चक्रवर्ती, निवासी दमोह

कैसे हुई डकैती

11 अगस्त की सुबह पांच हथियारबंद डकैत हेलमेट और नकाब पहनकर बैंक में घुसे। कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया और ऑपरेशन मैनेजर से लॉकर खुलवाकर सोना व नकदी लूट ली। इसके बाद सभी अलग-अलग दिशाओं की ट्रेन में बैठकर फरार हो गए।

पुलिस की जांच

डकैतों ने वारदात से पहले और बाद में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि ट्रैक न हो सकें। पाटन निवासी बबलू ठाकुर ने भी फरार आरोपितों की मदद की, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों पर 30,000 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Exit mobile version