मनोरंजनEntertainmentkatni

कटनी के टॉकीज में छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू: महज 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर, जानें कलेक्शन

कटनी के टॉकीज में छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू: महज 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर, जानें कलेक्शन

कटनी/भोपाल (यशभारत / Yashbharat.com)। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक व धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का खुमार अब कटनी शहर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर के सिनेमाघरों (टॉकीज) में फिल्म देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। शोभिनाव सत्यम द्वारा निभाई गई नीम करोली बाबा की भूमिका को कटनी के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद कटनी सहित देशभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पकड़ जिस स्तर पर बनी हुई है, वह हर किसी को हैरान कर रही है।

पांचवें सोमवार को कमाए 10 करोड़ रुपये

रिलीज के 32वें दिन (पांचवें सोमवार) को ‘हनुमान अंश’ ने देशभर में करीब 10 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इस दिन फिल्म के शोज की संख्या बढ़कर 7,343 हो गई थी। इससे पहले पांचवें रविवार को फिल्म ने 7,077 शोज के जरिए 22.75 करोड़ रुपये का अपना सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया था। वहीं पांचवें शनिवार को 16.50 करोड़ और शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था।

कटनी में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के क्रेज के बीच भी कायम दबदबा

कटनी के सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज हुई एक्शन-क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लगी हुई है, जिसने अपने शुरुआती चार दिनों में 109.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। लेकिन इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ को लेकर कटनी के दर्शकों की दीवानगी कम नहीं हुई है। ‘मिर्जापुर’ ने अपने पहले सोमवार को 16 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 5 हफ्ते पुरानी ‘हनुमान अंश’ ने 10 करोड़ रुपये जुटाए। यानी दोनों के कलेक्शन में महज 6 करोड़ का अंतर रहा, जो फिल्म की लोकप्रियता को साबित करता है।

‘हनुमान अंश’ के अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स

  • महज 2 करोड़ का बजट: इस फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनाया गया था, जबकि यह अब तक अपने बजट से 61 गुना से भी अधिक की कमाई कर चुकी है।

  • 25 स्क्रीन से 156 करोड़ तक का सफर: 7 अगस्त को जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे सिर्फ 25 स्क्रीन मिली थीं और पहले दिन का कलेक्शन महज 10 लाख रुपये था।

  • शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म का कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 156.20 करोड़ रुपये और नेट कमाई 132.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

  • पांचवें हफ्ते की बंपर कमाई: फिल्म ने अपने पांचवें सप्ताह के शुरुआती चार दिनों में ही 59.25 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं और यह जल्द ही चौथे हफ्ते के 61 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।

Back to top button