Site icon YASHBHARAT.COM

कटायेघाट की लहरों के बीच लेजर शो ने बिखेरी रोशनी की अद्भुत छटा, मंत्रमुग्ध हुआ जनसमूह,आधुनिक तकनीक और आकर्षक रोशनी के अनूठे संगम ने बनाया यादगार नजारा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उमड़े दर्शक

Picsart 26 11 29 21 00 51 859

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

कटायेघाट की लहरों के बीच लेजर शो ने बिखेरी रोशनी की अद्भुत छटा, मंत्रमुग्ध हुआ जनसमूह,आधुनिक तकनीक और आकर्षक रोशनी के अनूठे संगम ने बनाया यादगार नजारा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उमड़े दर्श

 

कटनी। श्री बजरंग कटायेघाट मेले में रविवार की शाम कटायेघाट नदी तट पर आयोजित भव्य लेजर शो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। नदी की लहरों के बीच आधुनिक तकनीक, रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक लेजर किरणों के अद्भुत संयोजन ने ऐसा आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया कि पूरा मेला परिसर रोमांच और उत्साह से सराबोर हो उठा।

 

लेजर शो का आनंद लेने के लिए जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शहर के प्रबुद्धजनों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। आसमान और नदी तट पर रोशनी की मनमोहक छटा बिखेरती प्रस्तुतियों को दर्शकों ने उत्साहपूर्वक निहारा और तालियों के साथ कलाकारों एवं आयोजन की सराहना की। आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत इस अनूठे आयोजन ने मेले की सांस्कृतिक एवं मनोरंजन गतिविधियों में एक नया आकर्षण जोड़ते हुए उपस्थित जनसमूह के लिए रविवार की शाम को यादगार बना दिया।

 

मेले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नगर निगम अध्यक  मनीष पाठक, मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शशिकांत तिवारी, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, रेखा संजय तिवारी, वंदना राजकिशोर यादव उपायुक्त शैलेश गुप्ता, समाजसेवी राजू शर्मा, राजू जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारी कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी है।

Exit mobile version