Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर का असर: पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल रोते हुए बोले – ‘खुदा हमें बचा ले’

ऑपरेशन सिंदूर का असर: पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल रोते हुए बोले – ‘खुदा हमें बचा ले’। मंगलवार रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने और 100 आतंकियों को जहन्नूम भेजने के बाद भी भारत की कार्रवाई जारी है। भारत इस बार बिलकुल भी पाकिस्तान को माफ करने मे मूड में है। बुधवार रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को टारगेट करने की कोशिश की थी, जिसमें से 7 शहर पंजाब के थे। भारत के एस-400 ने आसमान में ही पाकिस्तान के मिसाइल को तबाह कर दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह पलटवार करते हुए भारत ने पाकिस्तान के 6 एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। इसके बाद लाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत 9 शहरों पर ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक कर पाकिस्तान में भूचाल ला दिया।

ऑपरेशन सिंदूर का असर: पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल रोते हुए बोले – ‘खुदा हमें बचा ले’

पाकिस्तान का एयर सिस्टम हुआ तबाह, मिसाइल लॉन्चर से किया गया हमला

भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान इस बात से डरा हुआ है कि भारत अब कोई और हमला न कर दे। पाकिस्तानी हुक्मरान और आम नागरिक किस तरह डरे हुए हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दिन पहले तक भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पारिस्तान के नेता पर खुद से भारत के हमले से बचाने की दुआ कर रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम