Site icon Yashbharat.com

पत्नी को आग की लपटों से बचाने दौड़ा पति भी झुलसा, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती 

IMG 20261019 WA0138

पत्नी को आग की लपटों से बचाने दौड़ा पति भी झुलसा, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

कटनी। जिले के कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां में पूजा करते समय महिला की चुन्नी में आग लग गई। देखते ही देखते महिला आग की लपटों से घिर गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां बर्न वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महगवां निवासी पूजा कोल घर के मंदिर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी चुन्नी में आग लग गई। आग ने तेजी से महिला को अपनी चपेट में ले लिया। पत्नी को आग से घिरा देख पति अजय कोल उसे बचाने के लिए दौड़ा। इस दौरान पत्नी को बचाने के प्रयास में अजय भी झुलस गया।

घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

Exit mobile version