Latest

सस्ती दवाओं की सौगात, बहोरीबंद कुआं PACS बना जन औषधि सेवा का नया केंद्र

  • सस्ती दवाओं की सौगात, बहोरीबंद कुआं PACS बना जन औषधि सेवा का नया केंद्र

कटनी।  जिले के बहोरीबंद तहसील में स्थित कुआं  बहुद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति पैक्स में जन औषधि केन्द्र खुल गया है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत यहां पैक्स कुआं में जन औषधि केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बाजार  दर से सस्ती, गुणवत्ता पूर्ण  दवाईयां बड़ी सहजता से मिल सकेंगी’। यहां समिति को  दवाइयां बेंचने के लिए ड्रग लाइसेंस भी प्रदान किया गया है।

कुंआ निवासी अखिलेश कुमार कहते हैं कि सस्ती दवाइयों का यह जन औषधि केन्द्र कुंआ और आस – पास के 40-50 गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि