Site icon Yashbharat.com

पत्नी के मायके जाने की जिद करने लगी मना करने की बात को लेकर हुई लड़ाई, गुस्से में आकर पति अपनी पत्नी की कर दी हत्या,फरार आरोपी पति कों पुलिस ने भलवारा हार के जंगल से किया गिरफ्तार

IMG 20250403 WA0070

पत्नी के मायके जाने की जिद करने लगी मना करने की बात को लेकर हुई लड़ाई, गुस्से में आकर पति अपनी पत्नी की कर दी हत्या,फरार आरोपी पति कों पुलिस ने भलवारा हार के जंगल से किया गिरफ्ता

कटनी।। बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम धनगवां में हुई महिला की हत्या के मामले मे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध मे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका झिन्ना बाई के पुत्र अनुज सिंह पिता गोविंद सिंह गोड उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला थाना बडवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30/03/2025 को मामा नरेश सिंह के यहां ग्राम झिरीं मे था सुबह करीब 08: 50 बजे मुझे मेरे पडोस मे रहने वाला प्रशन्नू यादव ने मोबाइल फोन बताया कि तुम्हारे पिता ने मां को लोहे की रोड से मारा है तुम्हारी मां सीरियस है जल्दी से आ जाओ तब मामा के लडके रमन सिंह के साथ मोटर साईकिल से झिरीं से अपने घर ग्राम धनगवां आकर देखा तो मेरी मां घर के सामने रोड किनारे मृत हालत मे पडी थी जिनके सिर से खून बहकर नीचे पडा है मेरी मां के सिर मे और चेहरे मे गंभीर चोटे लगी है मेरे पिता गोविंद सिंह ने हत्या करने के उद्देश्य से मेरी मां को लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्र. 204/25 धारा-103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मामले की मृतिका के फरार आरोपी पति की पता तलाश हेतु थाना स्तर पर तीन टीमों का गठन किया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से टीम द्वारा अविलंब तत्तरता से कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी गोविंद सिंह गोंड़ की पता तलास हेतु ग्राम कोको डबरा, मोहनपानी, कारीबराह, पनसोखर, परसेल, अमराडांढ़ के जंगलो में लगातार प्रयास किया गया। आरोपी गोविंद सिंह पिता धूप सिंह गौड़ उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला की तलाश पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी ग्राम भलवारा हार में छिपा बैठा है। बताए हुए स्थान पर टीम द्वारा आरोपी कों झाड़ियों के बीच घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी ने पुलिस कों बताया कि घटना दिनांक को सुबह करीब 8:30 बजे में मेरी पत्नी झन्ना बाई अपने मायके जाने की जिद करने लगी जिसको मैंने जाने से मना किया था तो वह मना करने की बात को लेकर मुझसे लड़ाई करने लगी थी। तब मैंने गुस्से में आकर अपनी पत्नी झन्ना बाई को उसके सिर में एवं चेहरे में सब्बल से मारकर हत्या कर दिया था। घटना में प्रयुक्त लोहे की राड को आरोपी के द्वारा कमरे के अंदर से निकाल कर पेश किया। जिसे पुलिस ने जप्त किया। आरोपी गोविंद सिंह गोंड़ पिता स्व. धूप सिंह गोंड़ उम्र 47 साल निवासी ग्राम खड़खड़ा मोहल्ला घनगवां को दिनांक 03.04.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Exit mobile version