Site icon Yashbharat.com

मम्मी की तरह तड़प-तड़प कर मरे- सीधी हत्याकांड में महिला प्रधान आरक्षक की बेटी ने पिता के लिए फांसी की मांग की

Screenshot 20250916 141952 Chrome

सीधी। मम्मी की तरह तड़प-तड़प कर मरे- सीधी हत्याकांड में महिला प्रधान आरक्षक की बेटी ने पिता के लिए फांसी की मांग की। सीधी में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में कमर्जी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतका की बेटी ने अपने पिता के लिए फांसी की मांग की है जिससे वो भी मम्मी की तरह तड़प- तड़प कर मरे।

यह पूरी घटना सोमवार की रात की है, जहां सीधी के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन कॉलोनी के जी 7 ब्लॉक में। पति वीरेंद्र साकेत ने अपने ही पत्नी प्रधान आरक्षक सविता साकेत की अवैध संबंधों के शक में बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक सविता साकेत वर्तमान में कमर्जी थाना में, प्रधान आरक्षक के पद में पदस्थ थी जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। उनका पति जलसंसाधन विभाग में ड्राइवर था जो खुद की गाड़ी चलाता था। महिला के दो बच्चे हैं एक बेटी उम्र 20 वर्ष और बेटा 22 वर्ष, बेटा इंदौर में पढ़ाई करता है और बेटी घटना के समय अपने ननिहाल में थी।

घटना को लेकर बेटी आंचल ने बताया कि मम्मी पापा का विवाद, बीते 4 सालों से चल रहा है। मारपीट कभी नहीं हुआ करती थी, पर कल मैं घर में नहीं थी जिस कारण यह विवाद हो गया। मैं होती तो शायद यह घटना ना होती, पापा मम्मी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करते थे, मम्मी पुलिस में है ड्यूटी करती थीं।

कभी कभार देर रात होने पर शक करते थे, और विवाद करते थे। बेटी बोली पापा को फांसी की सजा होनी चाहिए, जैसे मेरी मम्मी तड़प तड़प के मरी है, इस तरह उसको भी तड़प तड़प के मरना देखना चाहती हूं।

घटना के बाद मौके पर सीधी पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली पुलिस पहुंची, और जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपित घटना के तुरंत बाद फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला प्रधान आरक्षक के पति ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। आरोपित की तलाश की जा रही। मम्मी की तरह तड़प-तड़प कर मरे- सीधी हत्याकांड में महिला प्रधान आरक्षक की बेटी ने पिता के लिए फांसी की मांग की

Exit mobile version