होली पर मिलावटी मिठाइयों का खतरा: टीकमगढ़ जा रहा 240 किलो नकली मावा पकड़ाया, सावधानी से खरीदें मिठाइयां

होली पर मिलावटी मिठाइयों का खतरा: टीकमगढ़ जा रहा 240 किलो नकली मावा पकड़ाया, सावधानी से खरीदें मिठाइयां। होली के त्योहार के चलते मिलावटी मावा खपाने का खेल शुरू हो गया है। इस खेल का कंट्रोल भिंड और मुरैना से किया जा रहा है। भिंड से मावा सप्लाई करने का काम भी शुरू कर दिया है। इसे शहर में अलग-अलग जगह बनाए गए गोदामों पर छिपाकर रखने के साथ दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग टीम एक सूचना पर फूलबाग मैदान चौराहा पहुंचीं, जहां ओम साईं टूरिस्ट वाहन से मावे का परिवहन होता मिला। इससे साफ पता चलता है कि नकली मावे का कारोबार जोर पकड़ने लगा है, यह मावा भिंड से ग्वालियर भेजा गया था।

ग्वालियर चंबल अंचल मिलावट के मामले में कुख्यात है। ग्वालियर में मावा और पनीर का उत्पादन नहीं है, लेकिन मिलावट का मार्ग मुरैना और भिंड से जुड़ा हुआ है। मुरैना से दूध और पनीर आता है, वहीं भिंड से मावे की सप्लाई होती है।

चैकिंग प्वाइंट जांचे जा रहे नमूने

अब तक नहीं आई 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट

नूमने की जांच स्थानीय स्तर पर नहीं होने के कारण जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन माह का समय लग रहा है। इससे मिलावटखोरों को बचने का समय मिल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनवरी और फरवरी माह में विभिन्न प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट अब तक विभाग को नहीं मिल सकी है। बताते हैं कि राज्य लैब में 150 से अधिक सैंपल पेडिंग हैं।

छह साल में फूड लैब नहीं हो सकी शुरू

टीकमगढ़ जा रहा 240 किलोग्राम मावा पकड़ा

इन प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

इनका कहना है

होली के त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। विभिन्न प्रतिष्ठानों से सैंपल लेने की कार्रवाई करने के साथ दूसरे जिलों में सप्लाई होने वाले मावे पर टीम नजर रखे हुए हैं। फूलबाग से मावा जब्त किया गया है। इसे टीकमगढ़ ले जाया जा रहा था। डॉ सचिन श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग।

Exit mobile version