Latest

इंसानियत की प्रतिमूर्ति थे देश के मशहूर महान उद्योगपति स्व रतन टाटा-अमित शुक्ला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, अधिवक्ता संघ-कांग्रेस ने संयुक्त रूप से दी स्व रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कटनी। भारत देश के मशहूर उद्योगपति भारत रत्न श्री रतन टाटा के देहावसान पर जिला अधिवक्ता संघ एवं कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कचहरी चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया तथा कैंडल प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि श्री रतन टाटा भारत देश के रत्न थे, उन्होंने उद्योग-व्यापार से भारत को गौरवान्वित किया। उन्होंने जीवन को साधारण और सहजता के साथ जीते हुये इंसानियत का बखूबी परिचय दिया और मानवसेवा के साथ धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता का निर्वहन किया। रतन जी एक सच्चे राष्ट्र वादी उदारवादी व्यक्तित्व के धनी थे उनका देहावसान देश के लिये अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपायी नहीं की जा सकती। देश की महान शख्सियत को विनम्र श्रद्धांजलि। इस मौके पर कार्यवाहक कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजा जगवानी, कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण करण सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, शिक्षक कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रजनी वर्मा ने भी संबोधित किया।श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पटैल, राजेश जाटव, जार्ज डेविड, कल्लू दास बैरागी,  देवीदीन गुप्ता, अंजू रेखा तिवारी, सनत परोहा सहित कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

 

Back to top button