Latest

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में परंपरा और विज्ञान का संगम-सीएम निवास में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, जो बताएगी समय, पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में परंपरा और विज्ञान का संगम-सीएम निवास में लगी 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी', जो बताएगी समय, पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में परंपरा और विज्ञान का संगम-सीएम निवास में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, जो बताएगी समय, पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और उसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया. यह ऐप प्राचीन भारतीय काल गणना पद्धति को आधुनिक तकनीक से जोड़ता है, जिससे उपयोगकर्ता आसानी से तिथि, मुहूर्त, पंचांग, और ज्योतिषीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह ऐप 189 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है और विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए मुहूर्त भी प्रदान करता है।

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में परंपरा और विज्ञान का संगम-सीएम निवास में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, जो बताएगी समय, पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भारतीय संस्कृति, विज्ञान, ज्योतिष और समय गणना की प्राचीन परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ होगा. यह अनोखी पहल सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को महत्व देने वाली पारंपरिक भारतीय काल गणना को पुनर्जीवित करने का प्रयास है. इससे पहले इसकी शुरुआत उज्जैन में की गई थी।

भारत में अक्सर तीज-त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दिन व समय को लेकर भ्रम की स्थिति बनती है. इसको दूर करने के लिए उन्हें कई अन्य साधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन अब यह परेशानी दूर हो जाएगी. विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और ऐप की मदद से कोई भी आम आदमी तिथि, मुहूर्त और अन्य धार्मिक समय-संबंधी जानकारी आसानी से जान सकेगा।

सिर्फ समय नहीं, मिलेगी संपूर्ण ज्योतिषीय जानकारी

यह वैदिक घड़ी सिर्फ समय बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति, सूर्य-चंद्र ग्रहण और चौघड़िया जैसी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है. इसमें महाभारतकाल से लेकर 7000 वर्षों से अधिक के पंचांग, तिथि, योग, करण, वार, व्रत और त्योहारों का दुर्लभ संग्रह भी शामिल किया गया है.

घड़ी और ऐप की खासियतें

ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध
धार्मिक कार्यों और व्रत-साधना के लिए 30 अलग-अलग मुहूर्त
हर कार्य के लिए अलार्म की सुविधा
वैदिक समय (30 घंटे) और प्रचलित समय की जानकारी
GMT और IST का समावेश
मौसम, हवा की गति, आर्द्रता और तापमान का विवरण
सूर्योदय और सूर्यास्त पर आधारित 30 मुहूर्तों की गणना
धार्मिक प्रतीक जैसे 12 ज्योतिर्लिंग, नवग्रह और पवित्र स्थल
इंटरनेट और GPS से जुड़ी आधुनिक तकनीक
मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध जानकारी
विरासत से आधुनिकता तक
यह वैदिक घड़ी सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित की गई थी. अब मुख्यमंत्री निवास से इस वैदिक ऐप और घड़ी के जरिए भारत अपनी वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने जा रहा है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में परंपरा और विज्ञान का संगम-सीएम निवास में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, जो बताएगी समय, पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

Back to top button