अजब गजबLatestमध्यप्रदेश

‘गाड़ी न्यू ही चालेगी, पर नदी में ऐसे नहीं चालेगी’: हरिद्वार में स्टंटबाजी पड़ी भारी, नदी में फंसी थार को JCB से खींचा बाहर; उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक

'गाड़ी न्यू ही चालेगी, पर नदी में ऐसे नहीं चालेगी': हरिद्वार में स्टंटबाजी पड़ी भारी, नदी में फंसी थार को JCB से खींचा बाहर; उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक

‘गाड़ी न्यू ही चालेगी, पर नदी में ऐसे नहीं चालेगी’: हरिद्वार में स्टंटबाजी पड़ी भारी, नदी में फंसी थार को JCB से खींचा बाहर; उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक

हरिद्वार: आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने और अपनी गाड़ियों का शो-ऑफ (दिखावा) करने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. खासकर ‘थार’ मालिकों के ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं जहाँ वे नियमों को ताक पर रखकर स्टंट करते हैं. ऐसा ही एक और बेवकूफी भरा कारनामा उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आया है, जहाँ नदी के तेज बहाव में थार उतारकर ताकत दिखाना दो युवकों को बेहद भारी पड़ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर उत्तराखंड पुलिस ने भी कड़ा तंज कसा है.

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चमचमाती थार गाड़ी नदी के बीचों-बीच पानी के तेज बहाव में फंसी हुई है. गाड़ी के पीछे एक लड़का खड़ा होकर मदद का इंतजार करता नजर आता है. कुछ ही देर बाद गाड़ी के अंदर से दूसरा लड़का भी बाहर निकलता है.

दोनों युवकों की जान पर बन आई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद ली गई. थार को एक मजबूत रस्सी से बांधा गया और फिर काफी मशक्कत के बाद एक जेसीबी (JCB) मशीन के जरिए खींचकर उसे नदी से बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस गंभीर लापरवाही के बाद भी दोनों युवकों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा और उनकी जान बच गई.’गाड़ी न्यू ही चालेगी, पर नदी में ऐसे नहीं चालेगी’: हरिद्वार में स्टंटबाजी पड़ी भारी, नदी में फंसी थार को JCB से खींचा बाहर; उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक

पंजाब में अकाली दल हर गांव में दिखाएगा फिल्म ‘सतलुज’, केंद्र ने बनाई रिव्यू कमेटी

उत्तराखंड पुलिस ने कैप्शन लिखकर ली चुटकी, दी सख्त हिदायत

इस वीडियो को किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल @uttarakhandcops पर पोस्ट किया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर थार प्रेमियों के बीच मशहूर एक डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए तंज कसा और लोगों को जागरूक किया.

पुलिस का कैप्शन: “गाड़ी न्यू ही चालेगी…पर नदी में ‘थार’ ऐसे नहीं चालेगी। नदी में थार उतारकर ताकत दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई। बैरागी कैंप, हरिद्वार में वाहन पानी में फंस गया और जेसीबी से बाहर निकालना पड़ा।”

इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए लिखा कि लोग नदियों को ऑफ-रोडिंग ट्रैक (Off-roading Track) समझने की भूल न करें. पानी के बहाव में की गई एक छोटी सी लापरवाही भी किसी बड़े और जानलेवा हादसे का सबब बन सकती है. सोशल मीडिया पर पुलिस का यह अंदाज और यह वीडियो तेजी से व्यूज बटोर रहा है.

Back to top button