फ़िरोज़ाबाद में मासूम को 8 बार जमीन पर पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी; एकतरफा प्यार में की थी डेढ़ साल के आरव की हत्या, 6 दिन में आई थी चार्जशीट

फ़िरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले से एक बड़ी और नजीर पेश करने वाली कानूनी सफलता सामने आई है. शिकोहाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले कलयुगी रिश्ते के चाचा (दोषी विराज पाठक) को फांसी की सजा (Death Sentence) सुनाई है.
इस दिल दहला देने वाले मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की मुस्तैदी और कड़े कानून की मिसाल देखने को मिली, जहां हत्याकांड के मात्र छह दिन के भीतर पुलिस ने अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी थी.फ़िरोज़ाबाद में मासूम को 8 बार जमीन पर पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी; एकतरफा प्यार में की थी डेढ़ साल के आरव की हत्या, 6 दिन में आई थी चार्जशीट
एकतरफा प्यार और शादी में बाधक बनने पर दी रूह कंपाने वाली मौत
यह पूरा मामला एकतरफा प्यार और सनक से जुड़ा है. पुलिस जांच और अदालती कार्यवाही में जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं:
-
शादी का दबाव: मूल रूप से सिरसागंज तहसील के बामई गांव की रहने वाली रति की शादी बदायूं निवासी सुमित से हुई थी. घरेलू विवाद के कारण रति अपने पति से तलाक लेना चाहती थी. इसी दौरान रति का रिश्ते में देवर लगने वाला विराज पाठक (निवासी शेखुपुरा, बदायूं) उस पर एकतरफा प्यार के चलते शादी करने का दबाव बना रहा था.
-
मासूम को समझा रुकावट: रति ने शादी से साफ इनकार कर दिया क्योंकि उसका एक डेढ़ साल का बेटा आरव था. सनकी विराज इस बच्चे को अपनी शादी की राह में सबसे बड़ी रुकावट मानने लगा और उसने बच्चे को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची.