Site icon Yashbharat.com

श्रृद्धा, भक्ति व आस्था के बीच मना न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव, शनि मंदिरों में आयोजित हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे

IMG 20260516 WA0046

श्रृद्धा, भक्ति व आस्था के बीच मना न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव, शनि मंदिरों में आयोजित हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान व भंडार

कटनी(YASHBHARAT.COM)। न्याय के देवता भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव आज शहर व उपनगरीय क्षेत्रों सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या (शनिवार) का दुर्लभ संयोग होने से शनि मंदिरों में विशेष रौनक देखने को मिली। शनि मंदिरों में भक्तों ने सुबह से ही कतारों में लगकर शनिदेव का अभिषेक किया। शनि देव को सरसों का तेल, काले तिल, और नीले फूल अर्पित किए गए। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने शनि के दुष्प्रभावों (साढ़ेसाती और ढैय्या) से मुक्ति के लिए विशेष हवन किए और ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप किया। शनि जन्मोत्सव के अवसर पर कुछ लोगों के द्धारा गरीबों को भोजन, वस्त्र, छाता और काले चने का दान किया गया, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। आज शनिवार के दिन वट सावित्री वृत के साथ शनि जयंती पडऩे से इसका प्रभाव कई गुना अधिक माना जा रहा है। कई स्थानों पर इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

 

छपरवाह में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के बीच मना शनि जन्मोत्सव

 

उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह में शासकीय स्कूल के समीप खेर माता मंदिर परिसर में भी आज शनि जन्मोत्सव पूरी श्रृद्धा, भक्ति व आस्था के साथ धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। यहां विराजमान भगवान शनिदेव का विशेष अभिषेक व पूजन किया गया। वहीं क्षेत्र की शिव शक्ति रामायण समाज के द्धारा यहां संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ सहित भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version