Site icon Yashbharat.com

कटनी जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा स्लीमनाबाद में निकाली गई, बच्चों ने शॉर्ट मैराथन दौड़ में भाग लिया

IMG 20240813 WA0023

कटनी। कटनी जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा स्लीमनाबाद में निकाली गई, बच्चों ने शॉर्ट मैराथन दौड़ में भाग लिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जारी निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार डहेरिया के मार्गदर्शन में आज थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अखिलेश गौर के नेतृत्व में ,थाना प्रभारी अखलेश दहिया एवं थाने के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित चार विद्यालयों ग्रेस मिशन हाई स्कूल हाई, स्कूल स्लीमनाबाद , विलियम हेनरी हाई स्कूल और आदर्श विद्यापीठ के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता से कटनी जिले की अभी तक के अभियान के तहत सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिए और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान सभी उम्र के की शॉर्ट मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया।

Exit mobile version