FEATUREDLatest

कार तस्करी का सबसे बड़ा खुलासा: भूटान रूट से आया खेल उजागर, ‘ऑपरेशन नुमखोर’ में कई हाई-प्रोफाइल रडार पर

कार तस्करी का सबसे बड़ा खुलासा: भूटान रूट से आया खेल उजागर, ‘ऑपरेशन नुमखोर’ में कई हाई-प्रोफाइल रडार पर।देश में गाड़ियों की तस्करी को लेकर सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नुमखोर’ के तहत सामने आया है कि भूटान के रास्ते भारत में लाई गई 15,000 से अधिक गाड़ियां अवैध रूप से रजिस्टर कराई गई हैं। ‘नुमखोर’ शब्द भूटानी भाषा में वाहन के लिए इस्तेमाल होता है।

कार तस्करी का सबसे बड़ा खुलासा: भूटान रूट से आया खेल उजागर, ‘ऑपरेशन नुमखोर’ में कई हाई-प्रोफाइल रडार पर

टैक्स चोरी से सरकार को भारी नुकसान

जांच में पता चला है कि इन गाड़ियों को बिना जरूरी टैक्स और ड्यूटी चुकाए भारत में लाया गया। इससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। शुरुआत में विभाग ने केरल में 35-40 लग्जरी कारों की जांच शुरू की थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा बढ़कर 15,849 तक पहुंच गया।

देशभर में फैला नेटवर्क

जांच के दौरान सामने आया कि यह अवैध नेटवर्क देश के कई हिस्सों में फैला हुआ है। भूटान सीमा से जुड़े पूर्वोत्तर राज्यों में बड़ी संख्या में वाहन फर्जी तरीके से पंजीकृत पाए गए। अकेले असम में 464 वाहन रजिस्टर मिले, जबकि केरल में 50 से अधिक गाड़ियां जब्त की गई हैं।

फिल्मी सितारे भी रडार पर

इस मामले में कई मशहूर हस्तियों और फिल्मी सितारों के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नियमों को दरकिनार कर इन गाड़ियों की खरीदारी की। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी नाम की पुष्टि नहीं की गई है।

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

कस्टम विभाग इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि