चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ कल, आज शाम को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 26 को हवन, पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा समापन
चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ कल, आज शाम को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 26 को हवन, पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा समाप
कटनी। चंडिका नगर स्थित प्रसिद्ध चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पवनपुत्र रामभक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी होने जा रही है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत आज शाम विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा पन्ना मोड मंडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर चंडिका मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। कल 25 जून एकादशी के दिन मां चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ मनाई जाएगी और संगीतमयी रामचरित मानस का अखंड पाठ का जायेगा, साथ ही पवनपुत्र हनुमान जी की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। आयोजन के अंतिम दिन 26 जून को सुबह 9 बजे मानस पाठ का समापन होगा। इसके बाद पूर्णाहूति हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जय मां चंडिका ट्रस्ट कमेटी ने क्षेत्र के साथ ही शहर के धर्मप्रिय नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।