Thalapathy Vijay Next CM: तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे सुपरस्टार विजय, 121 विधायकों का मिला समर्थन – yashbharat.com
तमिलनाडु में 'विजय' उदय: कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे TVK प्रमुख विजय, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य समारोह; जानें शपथ का शुभ मुहूर्त
Thalapathy Vijay Next CM: तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे सुपरस्टार विजय, 121 विधायकों का मिला समर्थन – yashbharat.com। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। सुपरस्टार जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। भारी सियासी खींचतान के बाद, विजय अब 121 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ आज शाम राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री पद का दावा पेश करेंगे।
बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी, जिसे विजय ने गठबंधन के सहयोग से हासिल कर लिया है:
TVK (विजय की पार्टी): 107 विधायक
कांग्रेस: 05 विधायक
वामपंथी दल (CPM/CPI): 04 विधायक
VCK: 02 विधायक
IUML: 02 विधायक
AMMK: 01 विधायक (संभावित समर्थन)
कुल समर्थन:121 विधायक
62 साल का द्रविड़ वर्चस्व खत्म
विजय ने अपनी पहली ही चुनावी पारी में 234 में से 108 सीटें (गठबंधन मिलाकर 121) जीतकर DMK और AIADMK के उस वर्चस्व को तोड़ दिया है, जो पिछले छह दशकों से तमिलनाडु की राजनीति पर हावी था।
राज्यपाल का सख्त रुख और स्टालिन की अपील
इससे पहले राज्यपाल ने स्पष्ट कर दिया था कि बिना 118 विधायकों के लिखित समर्थन के वे सरकार बनाने का न्योता नहीं देंगे। विजय के पास पहले 113 विधायक थे, लेकिन गठबंधन के साथियों ने आकर तस्वीर बदल दी। दिलचस्प बात यह है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए राज्यपाल से जल्द नई सरकार के गठन की अपील की है।