Site icon Yashbharat.com

पहाड़गढ़ के जंगलों में तेंदुए का आतंक, चरवाहे पर जानलेवा हमला; 4 घंटे मंदिर परिसर में बैठा रहा तेंदुआ

bandhavgarh tiger

पहाड़गढ़ के जंगलों में तेंदुए का आतंक, चरवाहे पर जानलेवा हमला; 4 घंटे मंदिर परिसर में बैठा रहा तेंदुआ

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ स्थित ईश्वरा महादेव जंगल में एक तेंदुए ने भारी दहशत मचा दी। तेंदुए ने खिरकाई पर मवेशियों की रखवाली कर रहे एक 53 वर्षीय चरवाहे पर जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। इसके बाद तेंदुआ ईश्वरा महादेव मंदिर परिसर में करीब चार घंटे तक जमा रहा, जिससे मंदिर के पुजारी, पदयात्री और घायल ग्रामीण एक हॉल में कैद रहने को मजबूर रहे।

 हमले में चरवाहा गंभीर, चेहरे और गर्दन पर आए गहरे घाव

 नेटवर्क न होने से रुकी मदद, सुबह 4 बजे मिली पुलिस को खबर

जंगल का इलाका होने के कारण ईश्वरा महादेव मंदिर के आसपास मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा था, जिसके चलते तत्काल पुलिस या एम्बुलेंस को फोन नहीं लगाया जा सका।

तेंदुआ करीब 4 घंटे तक मंदिर परिसर में घूमता रहा। गुस्से में तेंदुए ने मंदिर परिसर का वह फर्श तक फाड़ डाला जिसे कुछ दिन पहले पहाड़गढ़ थाना प्रभारी ने बिछवाया था। सुबह करीब 4 बजे जब तेंदुआ वहां से जंगल की तरफ गया, तब पुलिस को सूचना दी गई। पहाड़गढ़ थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल केशव को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

कूनो से खदेड़े गए तेंदुओं का बढ़ा खतरा?

गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों के आगमन के बाद वहां से खदेड़े गए दर्जनों तेंदुए पहाड़गढ़, धोविनी और गसवानी के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। मानसून के सीजन में ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर जंगलों में खिरकाई बनाकर रहते हैं, जहां तेंदुओं के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

फिलहाल, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर तेंदुए (जिसके बाघ होने की आशंका भी कुछ ग्रामीण जता रहे हैं) की तलाश कर रही हैं।

Exit mobile version