Site icon Yashbharat.com

युद्ध के बीच ईरान को भारत से मिली चिकित्सा सहायता, तेहरान ने जताया आभार

Screenshot 20250125 100758 Chrome

युद्ध के बीच ईरान को भारत से मिली चिकित्सा सहायता, तेहरान ने जताया आभार, अमेरिका-इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान को भारत की ओर से मानवीय सहायता मिली है। भारत ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपी है। इस सहायता को लेकर ईरान ने भारत के लोगों का धन्यवाद किया है।

युद्ध के बीच ईरान को भारत से मिली चिकित्सा सहायता, तेहरान ने जताया आभार

भारत में ईरान के दूतावास के अनुसार, यह चिकित्सा सामग्री जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने के लिए संबंधित एजेंसियों को दी गई है। दूतावास ने कहा कि भारत से मिली इस मदद के लिए वह भारतीय नागरिकों का आभार व्यक्त करता है और इसे दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों का प्रतीक बताया है।

ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने दिल्ली-तेहरान संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनों देशों के हित समान हैं और आपसी सहयोग को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले जहाजों से जुड़े मामलों में भारत ने सहयोग किया था और ईरान के अनुरोध को स्वीकार किया था।

इस बीच, ईरान एंबेसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय नागरिकों ने मानवीय सहायता भेजने की इच्छा जताई है। दूतावास ने दिल्ली में एक बैंक खाता जारी किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से ऑनलाइन ट्रांसफर में दिक्कतें आ रही हैं। एंबेसी ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल GPay से भुगतान न करें और यदि सहायता देना चाहते हैं तो दूतावास में आकर नकद जमा कर सकते हैं।

दूतावास ने सभी सहयोग करने वाले भारतीयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तकनीकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्रीय तनाव के बीच मानवीय सहायता और कूटनीतिक संवाद की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

Exit mobile version