Teerth Darshan: कटनी के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी; मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कराएं मथुरा-वृंदावन की मुफ्त यात्रा, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Teerth Darshan: कटनी के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी; मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कराएं मथुरा-वृंदावन की मुफ्त यात्रा, जानें आवेदन की आखिरी तारीख। कटनी जिले के वरिष्ठ नागरिकों को एक बार फिर शासकीय खर्च पर तीर्थयात्रा करने का अवसर मिलने जा रहा है। ‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के अंतर्गत इस बार मथुरा-वृंदावन की तीर्थयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने यात्रा की तैयारियों और आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले भर में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।

Katni Raid: कटनी के लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन का छापा; गंदगी के बीच तैयार हो रहे थे मसाले, महावीर ट्रेडिंग का लाइसेंस होगा सस्पेंड

Teerth Darshan: कटनी के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी; मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कराएं मथुरा-वृंदावन की मुफ्त यात्रा, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

25 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, कटनी को मिलीं 196 सीटें

मथुरा-वृंदावन की यह पावन तीर्थयात्रा 25 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

कौन हो सकता है पात्र? (नियम और आयु सीमा)

योजना के तहत यात्रा पर जाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी मापदंड तय किए हैं:

  1. पुरुषों के लिए आयु: आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।

  2. महिलाओं के लिए छूट: महिला आवेदकों को आयु सीमा में 2 वर्ष की विशेष छूट दी गई है (यानी 58 वर्ष की महिलाएं भी पात्र हैं)।

  3. अटेंडेंट/सहायक की सुविधा: 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग जो अकेले यात्रा करने में असमर्थ हैं, वे अपने साथ एक सहायक (केयरटेकर) ले जाने के लिए संयुक्त रूप से आवेदन कर सकते हैं।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

आवेदन पत्र के साथ आवेदकों को अपनी समग्र आईडी, वोटर आईडी (मतदाता परिचय पत्र) या आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी, विस्तृत नियम और आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

11 जुलाई तक करें आवेदन, यहां नियुक्त हुए नोडल अधिकारी

इच्छुक तीर्थयात्री 11 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप में अपने क्षेत्रों में आवेदन जमा कर सकते हैं। कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त करने और व्यवस्थाओं के लिए निम्न नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं:

सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों की छंटनी और स्क्रूटनी कर एक्सेल शीट में पूरी सूची 13 जुलाई तक जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर यात्रियों का चयन किया जा सके।

Exit mobile version