Site icon Yashbharat.com

Tata Altroz Price & Features: Car नहीं Car कार पर लगा दें दांव! सेफ्टी रेटिंग 5-स्टार

10 04 2023 ratlam police car

Tata Altroz Price & Features: Car नहीं Car कार पर लगा दें दांव! सेफ्टी रेटिंग 5-स्टार। वैसे तो मारुति सुजुकी बलेनो बहुत पॉपुलर है। लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। इसीलिए, बलेनो की बिक्री शानदार हो रही है. यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है।

लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे जरूर होंगे, जिन्हें कई अलग-अलग कारणों से बलेनो पसंद ना हो. अब ऐसे लोगों के पास और क्या ऑप्शन होगा? यहां आप टाटा अल्ट्रोज पर विचार कर सकते हैं।

यह बाजार में मारुति बलेनो को टक्कर देती है। दोनों ही प्रीमियम हैचबैक हैचबैक हैं। चलिए, टाटा अल्ट्रोज के बारे में जानते हैं।

कीमत और इंजन

टाटा अल्ट्रोज की प्राइस रेंज 6.60 लाख रुपये से 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू है। इस 5-सीटर कार में डीजल इंजन ऑप्शन भी मिलता है। यानी, यह पेट्रोल, सीएनजी और डीजल, तीन फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है।

 

इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (86पीएस/113एनएम), 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (110 पीएस/140 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (90पीएस/200एनएम) ऑप्शन में उपलब्ध है. सभी के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है।

वहीं, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है. 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी का ऑप्शन दे दिया जाता है, जिसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. सीएनजी पर पावर आउटपुट 73.5पीएस और 103एनएम है.

माइलेज
— अल्ट्रोज पेट्रोलः 19.33 किलोमीटर प्रति लीटर
— अल्ट्रोज डीजलः 23.60 किलोमीटर प्रति लीटर
— अल्ट्रोज टर्बो: 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर

फीचर
इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, एम्बिएंट लाइटिंग, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हरमन का साउंड सिस्टम, 7.0-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रेन सेंसिंग वाइपर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स हैं. ग्लोबल एनकैप ने अल्ट्रोज को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है.

 

Exit mobile version