बंगाल चुनाव में ‘टेप कांड’: EVM पर बीजेपी के बटन को चिपकाया! फाल्टा में बवाल, अमित शाह ने सुवेंदु को किया फोन
बंगाल चुनाव में 'टेप कांड': EVM पर बीजेपी के बटन को चिपकाया! फाल्टा में बवाल, अमित शाह ने सुवेंदु को किया फोन
फाल्टा (प. बंगाल) | 29 अप्रैल, 2026: बंगाल चुनाव में ‘टेप कांड’: EVM पर बीजेपी के बटन को चिपकाया! फाल्टा में बवाल, अमित शाह ने सुवेंदु को किया फोन, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान भारी अराजकता और धांधली के गंभीर आरोप लगे हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने सनसनीखेज दावा किया है कि बूथ नंबर 177 पर EVM में बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप लगा दिया गया, ताकि मतदाता कमल का बटन न दबा सकें।
अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी के बीच हाई-प्रोफाइल चर्चा
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने खुद नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को फोन किया। सुवेंदु ने बताया, “मैंने गृह मंत्री को फाल्टा की स्थिति से अवगत कराया है। यह टीएमसी की पुरानी तकनीक है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है, और यदि धांधली साबित हुई तो दोबारा वोटिंग होगी।”
‘डायमंड हार्बर मॉडल’ पर बरसे अमित मालवीय
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने आपराधिक छवि वाले जिस जहांगीर खान का बचाव किया था, अब उसी के इलाके में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। बीजेपी के बटन पर टेप लगाना इसी मॉडल का हिस्सा है।
सुरक्षाबलों का लाठीचार्ज, इलाके में तनाव
फाल्टा के बेलसिंघा में स्थिति तब और बिगड़ गई जब बूथ नंबर 186 के पास 100 मीटर के दायरे में भीड़ जमा हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेंट्रल फोर्स (CAPF) के जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है, हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि वोटिंग प्रक्रिया जारी है।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | On the Falta incident, where the BJP is alleging that their election symbol was taped over at a polling booth, LoP and BJP candidate from Bhabanipur and Nandigram, Suvendu Adhikari, says, "We are also monitoring and will do what is required.… pic.twitter.com/8BLsSSrcXT