Site icon Yashbharat.com

T20:इंदौर में सीरीज कब्जे के इरादे से उतरेगा इंडिया

images 21 2

लय में चल रही टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम ने बल्लेबाकाी और गेंदबाजी दोनों में हरफनमौला खेल की बदौलत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच जीतकर भारत श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी 20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त कायम कर लेगा जो उसकी श्रीलंका के खिलाफ इस वर्ष दूसरी बार तीनों प्रारूपों में विदेशी और अपनी जमीन पर सीरीज जीत भी होगी। भारत ने तीनों प्रारूपों में श्रीलंका को उसी के मैदान पर इस वर्ष 9-0 से हराया था।

 

कटक में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था जिसमें गेंदबाकाों खासकर स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाका कुलदीप यादव का प्रदर्शन प्रभावशाली था जिन्होंने श्रीलंकाई टीम को 87 रन पर ही ढेर कर दिया था। युजवेंद्र इस मैच में सर्वाधिक 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने लेकिन उनकी लेग स्पिन और गुगली गेंदबाजी ने जिस तरह श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान किया वह बहुत दिलचस्प रहा।

Exit mobile version