Swati Malival: स्वाति मालीवाल मामले में अब तक एक्शन क्यों नहीं… निर्मला सीतारमण ने उठाया सवाल

swati maliwal case

Swati Malival: स्वाति मालीवाल मामले में अब तक एक्शन क्यों नहीं… निर्मला सीतारमण ने उठाया सवाल, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज स्वाति मालीवाल के मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करके हमला बोला है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूरे मामले में अभी तक एक्शन क्यों नहीं लिया गया? उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसे बिल्कुल सहन नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे महिला सुरक्षा का बड़ा मामला बताया है.

निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल उठाया कि इस मामले में विभव कुमार पर ऊंगली उठ रही है. पीड़िता दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा रही हैं, उसके साथ घटना घटती है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

केंद्रीय मंत्री ने की माफी की मांग

निर्मला सीतारमण ने इस केस में जिम्मेदार शख्स को माफी मांगने को कहा है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद आरोपी शख्स को लखनऊ में घूमते हुए देखा गया. निर्मला सीतारमण ने सवाल उठाया कि दिल्ली में महिला सांसद के साथ हुए दुर्व्यवहार के मसले पर कार्रवाई आगे क्यों नहीं बढ़ रही है?

दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं- निर्मला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर देश की राजधानी दिल्ली की महिलाओं के मन में गंभीर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं सोच रही हैं कि जब सांसद और दिल्ली महिला आयोग की एक पूर्व अध्यक्ष के साथ ऐसी घटना हो जाती है, तो आम महिलाओं के साथ क्या हो सकता है. दिल्ली में महिलाओं को कैसे सुरक्षा मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें-  Rajat Patidar का तूफानी शतक, 48 गेंदों में ठोके नाबाद 135 रन; मध्य प्रदेश ने असम के खिलाफ बनाया 250 रन का विशाल स्कोर

निर्मला सीतारमण ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आप ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में एक भी महिला को टिकट क्यों नहीं दिया?

स्वाति मालीवाल ने पोस्ट की शेयर
इससे पहले आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, उन्होंने लिखा था मेरे साथ बहुत बुरा हुआ. मैंने दिल्ली पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है.

इनपुट- जितेंद्र कुमार शर्मा