Site icon Yashbharat.com

सूरत पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 100 से अधिक बांग्लादेशी हिरासत में लिए गए

IMG 20250503 WA0027

सूरत: ऑपरेशन बांग्लादेश के तहत सूरत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस तलाशी अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए 150 संदिग्धों में से 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक निकले. इन लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं.

सूरत पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त जांच में पता चला कि ये लोग एक एजेंट की मदद से भारतीय सीमा पार कर भारत में घुसे थे. इसके बाद ये लोग सूरत शहर के विभिन्न इलाकों में छिपकर रह रहे थे. वहीं 50 अन्य संदिग्धों के मोबाइल फोन पर बांग्लादेशी नंबर और चैट पाए गए हैं. इन मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस, वायुसेना, बीएसएफ, नौसेना, राज्यों और केंद्रीय खुफिया ब्यूरो सहित एजेंसियों ने इन लोगों से संयुक्त पूछताछ की. फिलहाल, हिरासत में लिए गए सभी बांग्लादेशियों को सूरत के एक भिक्षुक गृह में रखा गया है. उनकी पहचान सत्यापित करने के लिए दस्तावेज सत्यापन पूरा हो गया है.

बता दें कि सूरत के ग्रामीण इलाकों में एजेंसियों की विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं. इसके तहत अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है. सूरत पुलिस प्रमुख के अनुसार यह ऑपरेशन अभी भी जारी है.

 

गौरतलब है कि पहली बार सूरत में इतनी बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है. पूरे ऑपरेशन के दौरान सूरत पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है.

सूरत ग्रामीण क्षेत्र में पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशियों के संबंध में सूरत ग्रामीण एलसीबी, पीआई, आर.बी भटोल ने कहा, ‘सूरत के ग्रामीण इलाकों से कुल 239 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से अब तक 60 के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हो चुकी है. सभी से गहन पूछताछ शुरू हो गई है. इससे गिरफ्तार बांग्लादेशियों के आंकड़े में इजाफा हो सकता है.

Exit mobile version