Site icon Yashbharat.com

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का हृदय गति रुकने से दुखद निधन

9696030e cbdf 48c4 b0a7 4dcb36cb047c 1773221734808

बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। निधन की सूचना मिलने के बाद हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए हैं।

भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरभि खंडेलवाल के निधन से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज से शुरू होगी। यह यात्रा कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी।

अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में ही किया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सामाजिक संगठनों ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। सुरभि खंडेलवाल के निधन से बैतूल जिले में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। कई गणमान्य व्यक्तियों ने खंडेलवाल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Exit mobile version