Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

हथियागढ़ में शुरू हुई नल-जल योजना की सप्लाई,उच्च स्तरीय टंकी,पाइपलाइन विस्तार और घर-घर कनेक्शन से ग्रामीणों को मिल रहा स्वच्छ पेयजल

हथियागढ़ में शुरू हुई नल-जल योजना की सप्लाई,उच्च स्तरीय टंकी,पाइपलाइन विस्तार और घर-घर कनेक्शन से ग्रामीणों को मिल रहा स्वच्छ पेयज

 

कटनी। जिले के विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम हथियागढ़ में ग्रामीणों को शुद्ध और सुगम पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नल-जल योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन विस्तारीकरण, घरेलू नल कनेक्शन, नलकूप खनन, विद्युत कार्य तथा उच्च स्तरीय पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही योजना को सफलतापूर्वक चालू कर वर्तमान में ट्रायल रन एवं टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम हथियागढ़ में कुल 296 परिवार निवासरत हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत घरों तक नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल पहुंचना शुरू हो गया है। शेष 30 प्रतिशत घरों में कनेक्शन ज्वाइनिंग एवं तकनीकी टेस्टिंग का कार्य तेजी से जारी है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम और भू-जल स्तर में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए गांव में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में गांव के 5 हैंडपंप सुचारु रूप से चालू हैं, जबकि 3 हैंडपंप भू-जल स्तर कम होने के कारण प्रभावित हुए हैं।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि