katniमध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक की नयी पहल-किड्स केयर स्कूल एवम् शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय एनकेजे में लगायी गई “बेटी की पेटी “

पुलिस अधीक्षक की नयी पहल-किड्स केयर स्कूल एवम् शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय एनकेजे में लगायी गई “बेटी की पेटी

एनकेजे पुलिस द्वारा दोनों विद्यालयओ मे मुस्कान अभियान एवम् सड़क सुरक्षा अभियान के तहत करीबन 1000 छात्रों को किया गया जागरूक

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के द्वारा वर्तमान परिदृष्य मे से निर्देश प्राप्त हुए है आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया तथा उप पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर )सुश्री उषा राय के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे.कटनी छेत्र के स्कूलो में छात्र छात्राओ से जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित कि गई ।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन मुस्कान” के तहत क्षेत्र के गुम नबालिक बालक /बालिकाओ के दस्तयाबी एंव स्कूल ,कालेजो मे जाकर छात्र-छात्राओ से जनसंवाद करने का निर्देश प्राप्त हुए है जिसके परिपालन मे थाना क्षेत्र के स्कूल कालेजो मे जाकर लगातार जनसंवाद कर जागरूक किया जा रहा है एवं कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा एक नई पहल “ बेटी की पेटी” शिकायत पेटी का शुभारंभ किया गया । जिसके परिपालन में थाना एनकेजे के किड्स केयर स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एनकेजे में “ बेटी की पेटी” शिकायत पेटी लगाकर छात्र-छात्राओ से संवाद कर जागरूक किया गया है । जन संवाद के माध्यम से छात्र – छात्राओ को सायबर संबंधी ,सोशल मीडिया, यातायात संबंधी एवं सुरक्षा के उपायो की जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया । जन संवाद में 1000 छात्र –छात्राऐ उपस्थित रहे । “ बेटी की पेटी” शिकायत पेटी का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानो के छात्र – छात्राओ को भयमुक्त होकर शिक्षा प्राप्त करना है । एवं अपनी शिकायत व समस्याओ का पुलिस से साझा करना है पुलिस के प्रति भय ना होकर सहयोग का दृष्टिकोण निर्मित करना है । “ बेटी की पेटी” के तहत छात्र छात्राओ को निसंकोच भय मुक्त होकर किसी तरह की शिकायत जैसे किसी के द्वारा परेशान करना, पीछा करना, सोशल मीडिया, सायबर संबंधी परेशानी, परिसर के आसपास अवांछनीय गतिविधियो या अन्य किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायते शिकायक पेटी के माध्यम से पुलिस तक पहुँचा सकते है । थाना स्तर पर शिकायत पेटी का हर हफ्ते निरीक्षण किया जावेगा एवं प्राप्त शिकाय़तो पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वो के विरूध्द अतिशीघ्र वैधानिक की जावेगी एवं शैक्षणिक संस्थानो
संवाद कार्यक्रम मे थाना प्रभारी उप निरी रूपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा,आर.अर्पित पटेल,म.सैनिक. सरोज पिल्ले उपस्थित रहे l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि