Site icon Yashbharat.com

Suicide : वाट्सएप पर गर्लफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, और मार ली गोली

15 07 2019 patna suicide

पटना । युवक ने वीडियो कॉल किया, लेकिन नाराज गर्लफ्रेंड ने बात करने से इनकार कर दिया। इससे खफा होकर उसने कार में वीडियो कॉल के दौरान लड़की के सामने ही गोली मार सुसाइड कर लिया। दिल कंपा देने वाली यह घटना बिहार के पटना में हुई। पुलिस की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग का है।

मृत युवक रूपक कुमार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का निवासी था। उसके पिता विजय कुमार गुप्ता आर्मी से रिटायर होने के बाद फिलहाल झारखंड के गुमला में सैप जवान हैं।

गर्लफ्रेंड के घर के पास किया सुसाइड

मिली जानकारी के अनुसार रूपक रविवार की सुबह कार से श्रीकृष्ण नगर पहुंचा। वहां पार्क के सामने ही किराए के मकान में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। वह पहले उसके घर के बाहर गया। कुछ देर बाद पार्क की दीवार से सटाकर कार खड़ी कर दी। एक घंटे बाद उसले कार में ही खुद को कनपटी में गोली मार ली। पुलिस जब जांच को पहुंची तो कार स्टार्ट थी। कार का एसी भी चालू था और सभी दरवाजे बंद थे।

यह था घटना का कारण

बताया जा रहा है कि पटना के एक कॉलेज में फर्स्‍ट ईयर का छात्र रूपक व 12वीं की एक छात्रा के बीच दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूपक को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड इन दिनों किसी और से बातचीत कर रही है। इससे वह डिप्रेशन व गुस्‍से में था।

रूपक ने रविवार को जब अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जाकर उससे वीडियो कॉल पर संपर्क किया तो उसने बात करने से इनकर कर दिया। इसके बाद उसने खुद के वहीं गोली मार ली।

Exit mobile version