Site icon YASHBHARAT.COM

‘सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति’, जानें PM मोदी द्वारा शेयर किए गए चाणक्य के इस श्लोक का अर्थ

"मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ..." - IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी; 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का किया उद्घाटन

"मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ..." - IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी; 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर संस्कृत का एक सुभाषित शेयर किया है। यह श्लोक ‘चाणक्य नीति’ से लिया गया है और इसके जरिए उन्होंने जीवन में धर्म, धन, अनाज, गुरु की सीख और दवाइयों का सही तरीके से इस्तेमाल करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

पीएम ने शेयर किया यह श्लोक: प्रधानमंत्री ने X पर ‘धर्मं धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्। सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति॥’ श्लोक को साझा किया।

क्या है श्लोक का अर्थ? इस श्लोक का सरल अर्थ है कि धर्म, धन, अनाज, गुरु की सीख और दवाइयों को हमेशा सही तरीके से अपनाना और उनका उचित इस्तेमाल करना चाहिए। अगर इनका सही उपयोग नहीं किया जाए तो जीवन में इनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। यह श्लोक बताता है कि जीवन में इन पांच चीजों का होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनका सही और विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना।

आज कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदी: बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वह सूबे को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Exit mobile version