Tuesday, May 26, 2026
Latest:
अजब गजबFEATUREDLatest

मध्य प्रदेश का ऐसा गांव जहां गाली देना मना, नहीं तो भुगतना होगा सजा

मध्य प्रदेश का ऐसा गांव जहां गाली देना मना, नहीं तो भुगतना होगा सजा।  बुरहानपुर, मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले के बोरसर गांव ने एक अनोखी पहल के जरिए खुद को गाली-मुक्त गांव घोषित कर दिया है। अब यहां किसी भी व्यक्ति के गाली देने पर जुर्माना लगाया जाता है, और जुर्माना न भर पाने पर दोषी को गांव की सफाई का काम करना पड़ता है।

TCS Q4FY26 Results से पहले शेयरों में तेजी, रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में हल्की ग्रोथ की उम्मीद

करीब 6,000 की आबादी वाले इस गांव में ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की सहमति से यह नियम लागू किया गया। गांव में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए और मुनादी कराकर लोगों को नियम की जानकारी दी गई।

इस पहल की शुरुआत गांव के ही निवासी और टीवी कलाकार अश्विन पाटील ने की। उन्होंने बताया कि गंदगी और गाली-गलौज की आदत से परेशान होकर पहले सफाई अभियान चलाया गया और फिर पंचायत को सुझाव देकर गाली रोकने की मुहिम शुरू की गई।

सरपंच विनोद शिंदे के अनुसार, पूरे गांव ने इस पहल को समर्थन दिया और अब बोरसर एक सकारात्मक बदलाव का उदाहरण बन गया है। जिलेभर में इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक मिसाल माना जा रहा है। मध्य प्रदेश का ऐसा गांव जहां गाली देना मना, नहीं तो भुगतना होगा सजा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम