कटनी। मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी में गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोडक़र उनकी क्षमतावृद्धि करके एवं आर्थिक मदद देकर आयमूलक गतिविधियों से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटनी की ग्राम इमलिया की दुर्गा स्वसहायता समूह की सदस्य दीदियों ने आत्मनिर्भरता की नजीर पेश की है। इस समूह की अध्यक्ष संतोषी कोरी है जो आज स्वयं सहायता समूह से जुडक़र खुशहाल रूप में जीवन यापन कर रही है। श्रीमती संतोषी बतातीं है कि वे स्वयं सहायता समूह से जुडऩे पूर्व खेती कर जीवन यापन करती थी। आय का सशक्त साधन न होनें के कारण इन्हें यदि अचानक किसी कार्य हेतु पैसों की जरूरत पड़ जाती थी तो उसकी व्यवस्था करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। यदि कहीं सेठ साहूकारों से पैसे ब्याज पर मिलते भी थे तो उसकी व्याज दर काफी ज्यादा होनें के कारण उसे चुका पाना संभव नहीं था। स्वयं सहायता समूह से जुडऩे के फायदे एवं समूह से लिए जाने वाली राशि को चुकानें में दिये जानें बाले ब्याज पर स्वयं का स्वामित्व होनें के फायदों को समझकर संतोषी कोरी में भी अपनें आर्थिक स्तर की 13 महिलाओं को जोडक़र महिला आजीविका स्वसहायता समूह की सदस्य बनी। सभी महिलाओं द्वारा प्रति सप्ताह 10 रूपये बचत करना प्रारंभ किया साथ ही बैंक के द्वारा प्रथम सीसीएल के माध्यम से 40 हजार रूपये की राशि प्राप्त की और धागा निर्माण हेतु उन्नत किस्म की मशीन क्रय की। इससें संतोषी कोरी द्वारा धागा निर्माण का कार्य शुरू किया गया और प्रति माह 15 हजार से 17 हजार रूपये की बिक्री शुरू की। संतोषी कोरी के द्वारा प्रथम लिंकेज की राशि चुकाते हुए पुन: द्वितीय बैंक लिंकेज के माध्यम से 50 हजार रूपये की राशि प्राप्त कर मशीन के लिए कुछ और उन्नत्त यत्रों का क्रय किया। जिससें उनके आय में और वृद्धि होने लगी। अपनें जीवन की बदलती तस्वीर देखकर संतोषी का आत्म विश्वास बढ़ता जा रहा है। समूह की अन्य महिलाये भी करीब 15 हजार रूपये प्रति माह की आय अर्जित कर रहीं है।
Related Articles
-
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट -
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘स्टेटहुड’ पर भारी हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, 30 मिनट स्थगित रही कार्यवाही; बीजेपी पर साधा निशाना -
एम.पी. में सार्वजनिक परिवहन के नए युग का आगाज: CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं ‘सुगम परिवहन’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ -
पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण -
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित
