Site icon Yashbharat.com

Success Story: राहुल के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना बनी वरदान

05.jpeg

Success Story: राहुल के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना वरदान बनी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर खुद का कारोबार शुरू करने की दृष्टि से युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

इस योजना का लाभ लेकर कटनी निवासी राहुल अहिरवार अपनी रेडीमेड कपड़े की दुकान चला रहे हैं और अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।

राहुल बताते हैं कि वे पहले बेरोजगार थे, दूसरे की कपड़े की दुकान में काम करते थे। लेकिन मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में अखबार के माध्यम से प्राप्त जानकारी ने मेरी किस्मत ही बदल दी। योजना के संबंध में अखबार से मिली जानकारी अनुसार मेने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कटनी पहुंचकर सहायक प्रबंधक से मुलाकात किया तो उनसे मुझे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की विस्तार से जानकारी मिली और मैंने ऑनलाइन आवेदन किया।

सहायक प्रबंधक की मदद से मेरा बैंक के माध्यम से 1 लाख 85 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत हो गया । जिससे मैंने रेडीमेड कपड़ा खरीद कर खुद का व्यवसाय शुरू किया। दुकान में अच्छी ग्राहकी होने से अब मैंने अपनी मदद के लिए तो व्यक्तियों को काम पर रख लिया है। जिससे उन्हें भी रोजगार मिल रहा है और परिवार का जीवन यापन भी अच्छी तरह से कर पा रहे है। बेरोजगार युवकों के लिए वरदान साबित हो रही इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए राहुल अहिरवार मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रहे है।

Exit mobile version