बंगाल में शुभेंदु राज: पहली कैबिनेट में ही ममता सरकार के फैसले पलटे; BSF को 45 दिन में मिलेगी जमीन, सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा 5 साल बढ़ी
बंगाल में शुभेंदु राज: पहली कैबिनेट में ही ममता सरकार के फैसले पलटे; BSF को 45 दिन में मिलेगी जमीन, सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा 5 साल बढ़ी। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को ‘नबान्न’ (सचिवालय) में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद सीएम के तेवर साफ कर रहे थे कि बंगाल अब ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल सरकार अब “अहम” (Ego) पर नहीं, बल्कि “नीति” (Policy) पर चलेगी।
बंगाल में शुभेंदु राज: पहली कैबिनेट में ही ममता सरकार के फैसले पलटे; BSF को 45 दिन में मिलेगी जमीन, सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा 5 साल बढ़ी
1. सीमा सुरक्षा पर बड़ा प्रहार: BSF को मिलेगी जमीन
पिछली सरकार और केंद्र के बीच विवाद का मुख्य केंद्र रही सीमा सुरक्षा पर शुभेंदु ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि बॉर्डर सुरक्षा के लिए BSF को जरूरी जमीन का हस्तांतरण 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। यह घुसपैठ और तस्करी रोकने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
2. युवाओं को बड़ा तोहफा: उम्र सीमा में छूट
बंगाल के युवाओं को साधते हुए शुभेंदु कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा, राज्य को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुरूप ढालने और IAS अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
3. केंद्रीय योजनाओं का द्वार खुला: आयुष्मान भारत लागू
ममता सरकार द्वारा रोकी गई तमाम केंद्रीय योजनाओं को अब बंगाल में हरी झंडी मिल गई है:
-
आयुष्मान भारत (PM-JAY): बंगाल के लोग अब इस मुफ्त इलाज योजना से जुड़ेंगे।
-
अन्य योजनाएं: PM किसान बीमा, PM श्री, विश्वकर्मा, और उज्ज्वला योजना को राज्य में सक्रिय रूप से लागू किया जाएगा।
-
जनगणना: गृह मंत्रालय के 16 जून 2025 के जनगणना निर्देश को तुरंत लागू करने का फैसला लिया गया है।
4. शहीदों को नमन और ‘भयमुक्त’ बंगाल
शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी के 321 कार्यकर्ताओं को ‘शहीद’ बताते हुए नमन किया और कहा कि राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने PM मोदी के मंत्र ‘भय आउट-भरोसा इन’ को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
कैबिनेट में प्रमुख चेहरे: बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अग्निमित्रा पॉल, निशित प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया जैसे कद्दावर नेता मौजूद रहे।

