Site icon YASHBHARAT.COM

Student’s Prepration 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए दूरदर्शन पर आज से शुरू वर्चुअल क्लासेस, रोजाना एक घंटे का होगा प्रोग्राम

e class

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के कारण हुए लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बंद हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स को स्कूल- कॉलेज बंद होने के कारण पढ़ाई में काफी नुकसान रहा है। इसके चलते सरकार पढ़ाई को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए कई प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब बिहार राज्य ने भी बड़ी पहल की है।
रोजाना एक घंटे का होगा कार्यक्रम
बिहार शिक्षा परियोजना (बीईपी) के सहयोग से दूरदर्शन (डीडी) सोमवार, 20 अप्रैल से 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए वर्चुअल टीचिंग शुरू की है। इस बारे में अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को जानकारी दी। बीईपी के निदेशक, संजय सिंह ने इसके लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को एक नोटिस भी भेजा। वर्चुअल क्लास का प्रसारण रोजाना सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
सभी स्कूलों दिया जा चुका नोटिस
इस संबंध में डीईओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि टीचर्स और स्टूडेंट्स को एसएमएस या वॉट्सएप के जरिए इसके बारे में जानकारी दी जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीईपी, देव कन्हैया के मुताबिक सभी हेडमास्टर और सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को इस पहल के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।

Exit mobile version