गुरुकुल विद्या मंदिर झिंझरी के छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने मिट्टी गणेश प्रतिमा बनाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्
कटनी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 43 के समन्वय और गुरुकुल विद्या मंदिर झिंझरी के सहयोग से माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत मिट्टी से श्री गणेश जी की प्रतिमा निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम जन अभियान परिषद से प्राप्त प्रशिक्षण के द्वारा प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों ने मिट्टी से गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण विद्यालय परिवार समिति के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को दिया गया तत् पश्चात सभी ने स्वयं मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के इस कार्यक्रम के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। गुरुकुल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र पांडे ने बताया की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा मती गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें हमारे विद्यालय के दो प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर इस रचनात्मक कार्यक्रम को अपने विद्यालय में आयोजित करने का फैसला लिया, जिसके अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 43 से समन्वय स्थापित कर , विकासखंड समन्वयक महोदय के मार्गदर्शन में इस आयोजन को मूर्त रूप दिया गया, जिससे छात्र-छात्राओं में अपने पर्यावरण संरक्षणके के प्रति जागरूकता आए और अपने माता-पिता को भी वे इस अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित कर सकें, उन्होंने आमजन मानस को भी अपने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान में सहभागिता देने का आह्वान किया। इस आयोजन के अंतर्गत छात्र छात्राओं के द्वारा 132 गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण कियागया। छात्रों के द्वारा स्वयं मिट्टी से बनाए गए गणेश जी की मूर्ति अपने घर ले जाकर उन्हें गणेश चतुर्थी में स्थापित करने और उनका 10 दिन तक पूजन अर्चन करने के पश्चात उनका विसर्जन जल स्रोतों में न करने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण, आयोजन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 43 के सदस्यों के साथ-साथ, गुरुकुल विद्या मंदिर झिंझरी के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र पांडेय सहित विद्यालय परिवार और छात्र छात्राओं की विशेष सहभागिता रही।