Site icon Yashbharat.com

छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और दीवार लेखन के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

IMG 20241005 WA0037

छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और दीवार लेखन के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

कटनी -मध्य प्रदेश शासन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के माध्यम से चलाए जा रहे मद्य निषेध सप्ताह दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 4 पहाड़ी के प्रस्फुटन ग्राम पिपरौध के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन के निर्देशन , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के मार्गदर्शन, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा के समन्वय, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं, एवं विद्यालय परिवार के के सहयोग नशामुक्त समाज बनाने हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया, जिसमें युवाओं की नशे की ओर बढ़ रही अंधाधुंध लत को दृष्टिगत रखते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी गई, रचनात्मक गतिविधियों में लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया गया कि, किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य के जीवन में उसके तन, मन, धन, तीनों को बर्बाद कर देता है, और अंत में केवल पश्चाताप ही शेष रह जाता है। इसलिए समय रहते जागरूक बनने की आवश्यकता है साथ ही समाज में अन्य जनों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। संवाद कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के इस आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका माधुरी मैडम , सपना मैडम उपस्थित रही
तत्पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में ग्राम जरवाही ग्राम पंचायत चौराहे में परामर्शदाता, श्रीमती संयोगिता मिश्रा के मार्गदर्शन में एमएसडब्ल्यू, एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन और नशा मुक्ति के संदेशों के दीवार लेखन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत जवाही के रोजगार सहायक अनिल कुशवाहा, परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के एमएसडब्ल्यू छात्र देव सुधाकर दुबे, छात्रा ज्योति दुबे , BSW तृतीय वर्ष की छात्राएं नीतू गडारी, कविता हल्दकार ,काजल हल्दकार की उपस्थिति रही।

Exit mobile version