Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर के आदेश पर सख्ती: नियम तोड़ने पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त, परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज

IMG 20251104 WA0008

कटनी । कलेक्टर के आदेश पर सख्ती: नियम तोड़ने पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त, परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज। बिना परमिट, फिटनेस तथा लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर आशीष तिवारी द्वारा समय-सीमा बैठक में दिये गये निर्देश के पालन में मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा कटनी–उमरिया एवं कटनी–जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

कलेक्टर के आदेश पर सख्ती: नियम तोड़ने पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त, परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज

इस दौरान यात्री एवं स्कूल बसों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर 2 यात्री बसें एवं 3 स्कूल बसें जब्त की गईं।

जांच के दौरान, यात्री बस क्रमांक एमपी 09 एफए 4533 बिना परमिट संचालित होती पाई गई। वाहन को जब्‍त कर थाना कुठियाला में रखा गया। इसी प्रकार बस क्रमांक एमपी 13 जेडएन 2724 बिना परमिट एवं बिना बीमा के पाई गई। वाहन को जब्‍त कर थाना स्लीमनाबाद में रखा गया। वहीं स्कूल बस क्रमांक एमपी 21 पी 0392 में पैनिक बटन एवं अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया, जिसके चलते वाहन की फिटनेस निरस्त की गई एवं थाना स्लीमनाबाद में रखा गया।

इसके अलावा स्कूल बस क्रमांक एमपी 21 पी 0356 बिना बीमा एवं बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के बच्चों को लेकर संचालित होती पाई गई। वाहन को थाना स्लीमनाबाद में जब्‍त किया गया। बस क्रमांक एमपी 21 पी 0247 में भी पैनिक बटन एवं अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया। वाहन की फिटनेस निरस्त कर इसे परिवहन कार्यालय कटनी में रखा गया।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का पालन न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ परमिट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी की जाएगी।

कलेक्टर के आदेश पर सख्ती: नियम तोड़ने पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त, परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज

Exit mobile version