Friday, May 15, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

ढाबों में शराब पिलाने एवं अवैध शराब बिक्री पर कटनी पुलिस की सख्त कार्रवाई

ढाबों में शराब पिलाने एवं अवैध शराब बिक्री पर कटनी पुलिस की सख्त कार्रवा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से शराब पिलाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 08 पुलिस टीमों का गठन कर होटल, ढाबों का सघन निरीक्षण किया गया।

अभियान की प्रमुख कार्यवाहियाँ-
निरीक्षण के दौरान 06 ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठान में ग्राहकों को शराब पिलाते हुए पाए गए, जिन पर नियमानुसार आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त 03 ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

होटल एवं ढाबा संचालकों को सख्त समझाइश दी गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों।

कटनी पुलिस की सख्त चेतावनी – जिले में अवैध रूप से शराब बेचना, होटलों व ढाबों में शराब पिलाना अथवा सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करना पूरी तरह वर्जित है। ऐसी किसी भी गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति या होटल के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब बिक्री या सेवन की जानकारी हो, तो तुरंत स्थानीय थाना, कंट्रोल रूम कटनी – 7587615946 या डायल 100 पर सूचित करें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि