Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

भोपाल में नव नियुक्त BJYM प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह ने की भेंट, दीं शुभकामनाएँ

कटनी । गत दिवस प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर  का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह बग्गा ने श्री टेलर को  शुभकामनाएँ और सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि युवा मोर्चा सदैव संगठन की मजबूती, युवा नेतृत्व निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम टेलर जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा, नई दृष्टि और अधिक प्रभावशाली रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत तथा मुख्यमंत्री  मोहन यादव जी के विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु युवा मोर्चा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

दिलराज अमर सिंह बग्गा ने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा सामाजिक सहभागिता, युवा प्रशिक्षण, संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि