Site icon Yashbharat.com

भोपाल में जिलाध्यक्ष, विधायक महापौर, निगमाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में मिला प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन

IMG 20240821 WA0019

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीति संगठन है जो हर वक्त एक्टिव रहता है। समाज सेवा हो या फिर संगठनात्मक गतिविधि इसी क्रम में आज सभी जिलों के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, जिले के अध्यक्ष, महामंत्री गणों की बैठक आज भोपाल प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें कटनी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, महापौर, जिला महामंत्री, निगमाध्यक्ष सहित सदस्यता अभियान जिला टोली के सदस्य शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कटनी जिले के संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। साथ ही उन्हें सदस्यता अभियान व अन्य गतिविधियों को लेकर निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।

इस बैठक में कटनी जिले से जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, महापौर प्रीति सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, सतीश तिवारी, राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, भरत पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नवाब खान, पार्षद राजकुमार माखीजा सहित पन्ना, छतरपुर के भाजपाजन शामिल हुए।

 

Exit mobile version