Site icon Yashbharat.com

श्री सत्य साईं बाबा का 99 वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

IMG 20241124 WA0040

 

श्री सत्य साईं बाबा का 99 वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गय

भारत ही नहीं वरन समूचे विश्व को सत्य,धर्म,शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश देने वाले
श्री सत्य साईं बाबा का 99 वां जन्मोत्सव हर बार की तरह इस बार भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया,
जिसमें भोपाल और गाडरवारा से भी उच्चपदाधिकारी आकर
श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस में शामिल हुए।
इस क्रम में शनिवार प्रातः 5:06 पर बर्थडे सॉन्ग के बाद ओमकारम सुप्रभातम और फ़िर
वृहद प्रभातफेरी गोविंददेव जी मंदिर से निकली,
सुबह 10 बजे से नारायण सेवा के दौरान 335 फ़ूड पैकट बनाकर जिला अस्पताल,स्टेशन के पास स्थित नारायण बस्ती में तथा खिरहनी गाँव सहित कई जगहों पर जरूरतमंदों को बांटे गए।
तत्पश्चात शाम 5 बजे
सर्वधर्म के कर्णप्रिय भजन व धार्मिक,आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति साईभक्तों एवं बालविकास के बच्चों द्वारा
नदीपार स्थित सत्य ज्योत लॉन में दी गई।
इसके बाद 56 भोग से
भगवान् श्री सत्य साईं बाबा को भोग लगाया गया।
उसके बाद सभी भक्तों को भोजनप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं भक्त समूह उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य हो कि इसी प्रकार के भव्य कार्यक्रमों के साथ साथ आतिशबाजी के मध्य मनमोहक साई शोभायात्रा और विशाल भंडारे का भी आयोजन उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी व विजयराघवगढ़ क्षेत्रांतर्गत आने वाले भैंसवाही,घुनसुर तथा समीपस्त ग्राम पटवारा में भी किया गया,जिसमें समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।
सभी स्थानों पर जन्मोत्सव समारोह का समापन महामंगल आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Exit mobile version