Site icon Yashbharat.com

गोल बाजार रामलीला में रावण-अंगद संवाद का शानदार मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का हुआ स्वागत, रामलीला मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़

Picsart 26 10 20 11 56 42 470

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

गोल बाजार रामलीला में रावण-अंगद संवाद का शानदार मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का हुआ स्वागत, रामलीला मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड

कटनी। गोल बाजार में आयोजित रामलीला में महंत श्री धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों द्वारा रावण-अंगद संवाद की लीला का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का आगमन हुआ। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आयोजन में उपस्थित दर्शकों ने रामलीला के मंचन का आनंद लिया और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें कमेटी अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि खरे, शरद अग्रवाल, रामजी यादव, राजेंद्र सोधिया, ज्योतिषाचार्य पं. राजेश पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, राहुल उपाध्याय, अशोक वर्मा, अंकुश रजक, यश खरे, रणवीर कर्ण, मनीष दुबे, अम्बू वर्मा, आशीष बाबा गुप्ता, कौलेश मिश्रा, पारस जैन, संजू गर्ग, पं. कैलाश पाठक, अखिल पांडेय, बबलू मौर्य, पार्षद अवकाश जायसवाल, अनुनय शुक्ला, अनुभव शुक्ला, मनोज बाझल, प्रदीप साहू, पवन शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, मनोज नौगरिया, अजय माली, राजेंद्र तिवारी, सुनील द्विवेदी, शिवम मिश्रा और अमृत लाल बर्मन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गोल बाजार की रामलीला शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रतिवर्ष यहां होने वाले रामलीला मंचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का आनंद लेते हैं।

Exit mobile version