Special Train: दीपावली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, यात्रियों को राहत देने भोपाल मंडल से चलेंगी 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Train30A

Special Train: दीपावली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, यात्रियों को राहत देने भोपाल मंडल से चलेंगी 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

भोपाल: दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नियमित ट्रेनों में जगह न मिलने और कई ट्रेनों के घंटों की देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशनों पर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बढ़ते दबाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रखा है।

यह ट्रेनें बीना, भोपाल, इटारसी, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम और रानी कमलापति जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेंगी।

विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

मुंबई, पुणे, उधना, बेंगलुरु और बांद्रा से दानापुर, गोरखपुर, बरौनी, बनारस, मऊ, गाजीपुर सिटी और झांसी जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

ट्रेन का नाम एवं नंबरप्रस्थान/संचालन तिथिप्रमुख ठहराव
लोकमान्य तिलक – गोरखपुर स्पेशल (01027/01028)10 नवंबर सेबीना, भोपाल, इटारसी
सुल्तानपुर – लोकमान्य तिलक स्पेशल (04212/04211)11 नवंबर (वापसी 12 नवंबर)बीना, भोपाल
रानी कमलापति – रीवा स्पेशल (02191/02192)14 नवंबर (वापसी 15 नवंबर)रानी कमलापति, बीना
जोधपुर – चेन्नई बीच स्पेशल (04815/04816)नवंबर में निर्धारित शनिवार व मंगलवारबीना, भोपाल, इटारसी, गुना
बांद्रा टर्मिनस – लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशलनिर्धारित तिथियांगुना, शिवपुरी

रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के दौरान यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सटीक तारीख, समय-सारणी और ठहराव की जानकारी रेल मदद (139) या एनटीईएस (NTES) ऐप से अवश्य चेक कर लें।