सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, मुंबई रूट पर यात्री दबाव कम करने रेलवे का निर्णय
कटनी(YASHBHARAT.COM)। मुंबई रेलखंड पर बढ़ते यात्री दबाव को नियंत्रित करने के उद्द्येश्य को लेकर रेल प्रशासन ने सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच कटनी होकर गाड़ी संख्या 04115/04116 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल फेयर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया व इटारसी स्टेशन पर ठहराव होगा। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 04115 सूबेदारगंज-एलटीटी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को (5 मार्च 2026 से 26 दिसम्बर 2030 तक) सूबेदारगंज स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सतना मध्यरात्रि 00:15 बजे, मैहर 00:48 बजे, कटनी 01:55 बजे, जबलपुर 03:20 बजे, नरसिंहपुर 04:33 बजे, पिपरिया 05:38 बजे, इटारसी 07:40 बजे पहुंचेगी और शुक्रवार रात 20:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04116 एलटीटी-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार(06 मार्च 2026 से 27 दिसम्बर 2030 तक) लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 22:50 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन इटारसी सुबह 11:15 बजे, पिपरिया 12:24 बजे, नरसिंहपुर 13:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:30 बजे, कटनी 16:50 बजे, मैहर 17:43 बजे, सतना 18:50 बजेए पहुंचेगी और तीसरे दिन रविवार सुबह 07:30 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 06 एसी-3 टियर, 04 एसी-3 टियर इकॉनमी, 06 स्लीपर क्लास, 04 जनरल सेकेंड और 01 जनरेटरकार, 01 एसएलआरडी सहित 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, भरुआसुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।