Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

उधना-छपरा-वडोदरा के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी एवं बयाना होकर गुजरेगी

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त यातायात क्लीयर करने के उद्देश्य से स्पेशल गाड़ी संख्या 09041/09042 उधना-छपरा-उधना के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 09041/09042 उधना-छपरा-वडोदरा के मध्य दो-दो ट्रिप परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है।

कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी एवं बयाना होकर गुजरेगी

यह गाड़ी पमरे के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी एवं बयाना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।* इस गाड़ी की विस्तृत जानकारी निम्न है।

गाड़ी संख्या 09041 उधना से छपरा स्पेशल ट्रेन दो ट्रिप के लिए दिनांक 30 जून 2024 एवं 07 जुलाई 2024 को उधना स्टेशन से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा 09:30 बजे, सवाई माधोपुर 11:05 बजे, गंगापुरसिटी 12:20 बजे, बयाना 14:50 बजे और तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे छपरा स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09042 छपरा से वडोदरा स्पेशल ट्रेन को दो ट्रिप के लिए दिनांक 02 एवं 09 जुलाई 2024 को छपरा स्टेशन से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बयाना 06:20 बजे, गंगापुरसिटी 07:59 बजे, सवाई माधोपुर 09:05 बजे, कोटा 10:30 बजे और 19:00 बजे वडोदरा स्टेशन पहुँचेगी।
इस गाड़ी में 14 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 19 कोच रहेंगे।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा , सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, बयाना, आगराफोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर सीटी एवं बलिया स्टेशनों पर रुकेगी।

स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि स्पेशल ट्रेन सेवा का लाभ उठाएँ।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम