Site icon Yashbharat.com

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व होटल, ढाबा पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, थाना कोतवाली क्षेत्र में की गयी कार्रवाई

IMG 20241223 WA0054

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व होटल, ढाबा पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, थाना कोतवाली क्षेत्र में की गयी कार्रवा

कटनी -भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना और पिलाना दोनों ही भारी पड़ सकता है। दरअसल पिछले काफी दिनों से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन को शिकायतें मिल रही थी कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नशेड़ी भीड़भाड़ वाले इलाके में खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं। नशे में होने पर राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। आपस में भी बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों व भाषा शैली का इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते आने-जाने वाली महिला एवं युवतियों को भी डर लगता है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों को सबक सिखाने के लिए कटनी पुलिस विभाग ने यह मुहिम की शुरुआत की है। यह अभियान अन्य अभियानों की तरह निरंतर जारी रहेगा। अगर अब भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे या फिर कोई दुकानदार पिलाने से रोकने हेतु जिसके लिए पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा टीमों का गठन किया है। जो अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर निगरानी रखेंगे और सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों पर कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में ने सायं 7 बजे से थाना प्रभारी माधव नगर निरीक्षक अनूप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा द्वारा अपनी टीम-1 के साथ खिरहनी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे , चौकी प्रभारी बस स्टैंड अंकित मिश्रा द्वारा अपनी टीम-2 के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने वाले 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है एवं 02 वाहनों को जप्त किया गया है। अभियान के क्रम में थाना बडवारा क्षेत्र अंतर्गत पठरा, मझगवां में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
इसी प्रकार शहर के सभी थाना क्षेत्र में लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।

Exit mobile version