एसपी ने उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य हेतु पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

Picsart 26 02 03 17 24 12 054

एसपी ने उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य हेतु पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया सम्मानि

कटनी -जिले में आम नागरिकों को बेहतर, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मी में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 182 संतोष प्रजापति,आरक्षक 626 अजय शंकर (सायबर सेल),आरक्षक 568 लव उपाध्याय है पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! छठ के बाद बिहार-महाराष्ट्र रूट पर चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर-कटनी होकर गुजरने वाली 3 ट्रेनों के भी बढ़े फेरे; देखें पूरा शेड्यूल