Wednesday, April 29, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

SP ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले शख्स की मौत

छतरपुर । छतरपुर एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश में बुरी तरह जले कन्हैया अग्रवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक ने सोमवार को एसपी ऑफिस के सामने खुद को आग लगा ली थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वो 90 फीसदी जल गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अमन दुबे नाम के शख्स को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि मृतक कन्हैया अग्रवाल ने अमन दुबे की प्रताड़ना से तंग आकर ही खुद को आग के हवाले किया था। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कारवाई न करने से था युवक परेशान था।

ये है पूरा मामला

सोमवार शाम को छतरपुर एसपी ऑफिस के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। युवक के इस कदम से पूरे ऑफिस में अफरातफरी मच गई थी और मौके पर पुलिसकर्मियों ने ही युवक पर कंबल डालकर आग बुझाई और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया था।

दरअसल कन्हैयालाल को काफी समय से अमन दुबे महाराज नाम का शख्स प्रताड़ित कर रहा था। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले अमन दुबे नाम के व्यक्ति ने कन्हैयालाल पर बाईक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि कन्हैयालाल का कहना था कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। इसी प्रताड़ना के चलते उसने अमन दुबे की शिकायत पुलिस में की थी। सोमवार को छतरपुर एसपी से मिलने आया था, लेकिन उसे ये बताया कि एसपी थोड़ी देर बार ऑफिस आएंगे। इस पर आवेश में उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply